रामनगर-  जंगल में मिला बाघिन का शव बरामद, वन विभाग में मचा हड़कंप

राई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक बाघिन का शव मिला है। घटना से वनाधिकारियों में खलबली मच गई है। वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया। प्रथमदृष्टया प्राकृतिक कारणों से बाघिन की मौत होना माना जा रहा है।

 

सोमवार शाम रामनगर रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को ज्वालावन बीट में एक बाघिन का शव मिला। इस पर उन्होंने शव मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान शव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। शव दो दिन पुराना लग रहा था। बाघिन की उम्र लगभग चार साल के आसपास होगी। प्रथमदृष्टया मौत का कारण प्राकृतिक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़े  श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…