कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

Spread the love

नाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है, जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला संगठित अपराध यानी गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, घटना सलीवन हाइट्स के एक टाउनहाउस कॉम्प्लेक्स में हुई।

 

चश्मदीदों के मुताबिक, एक काली एसयूवी ने जसमन का पीछा किया। इसके बाद गाड़ी से दो लोग उतरे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, जसमन की मौत हो गई। जांच टीम का कहना है कि जसमन पहले भी पुलिस के संपर्क में थे और उन पर ड्रग्स के कारोबार से जुड़े होने का शक है। शुरुआती जांच में यह मामला संगठित अपराध और गैंगवार से जुड़ा लग रहा है।

घटनास्थल के पास पुलिस को एक जलती हुई गाड़ी भी मिली है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या हमलावरों ने इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया था। सरे में पिछले 48 घंटों के भीतर गोलीबारी की यह चौथी घटना है, जिसके चलते इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।


Spread the love
और पढ़े  Wedding: आखिरकार जॉर्जिना के हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 10 साल डेट करने के बाद की शादी
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love