अयोध्या:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन हमारे लिए एक जैसा

Spread the love

श्री राम यंत्र की स्थापना के बाद राम मंदिर से रवाना हुई राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राम मंदिर परिसर में श्री राम यंत्र की विधिवत स्थापना की। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मंदिर से बाहर निकलते हुए उन्होंने अपने संबोधन में घट-घटवासी राम, मुझमें राम, तुझमें राम, सबमें राम समाएं का संदेश देकर सामाजिक एकता और आध्यात्मिक भाव को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति का काफिला आद्य शंकराचार्य द्वार से होते हुए एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। मार्ग में उन्होंने गाड़ी में बैठे हुए  हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति के दर्शन पाने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कलाकार कार्यकम की प्रस्तुति देते रहे।

राष्ट्रपति बोलीं- राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में होना मेरे जीवन का कृतार्थ करने वाला पल है। मैं यहां पर आकर गौरवांवित हूं। राम मंदिर हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमें यह सौभाग्य का पल मिला है। राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं। मुझे श्रीराम यंत्र की स्थापना का अवसर मिला है। यह प्रभु श्रीराम की मेरे ऊपर कृपा का प्रतीक है। ऐसा मेरा मानना है।

और पढ़े  कटरानगर पंचायत उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 41.78% रहा मतदान प्रतिशत

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन करना एक जैसा है। आज के इस अवसर पर हम संकल्प लें कि भारत मां के सम्मान और वैभव को शिखर पर ले जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveकैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर…


    Spread the love

    UP- इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveइटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के…


    Spread the love