धनतरेस 2021 – और कुछ खरीदे या ना खरीदे धनतरेस के दिन जरूर खरीद लें झाड़ू, धन की होगी वर्षा…

इस साल धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है और इस दिन से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन लोग अपने-अपने घरों में दीये जलाते हैं और इस दिन को खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग खुद के लिए और अपनों के लिए तोहफे भी खरीदते हैं। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है और साथ ही इस दिन बर्तन खरीदना भी काफी शुभ होता है। लेकिन क्या आप इस दिन झाड़ू खरीदते हैं? चौंकिए मत जनाब, क्योंकि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का अपना अलग महत्व है। झाड़ू खरीदने को काफी शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ बातें हैं जिनका ध्यान भी देना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
दरअसल, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक तो माना ही जाता है। साथ ही मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाया जाए, तो घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी बड़े ही जोरों पर होती है। माना जाता है कि इस दिन झाड़ू घर लाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास और संचार होता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

और पढ़े  देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड

ये है मान्यता –

मान्यता है कि जब आप घर में नया झाड़ू खरीदकर लाएं, तो इसमें एक सफेद रंग का धागा बांध लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी सही रहती है। इसके अलावा झाड़ू को धनतेरस के दिन फर्श पर लिटाकर रखें, क्योंकि झाड़ू को खड़ा रखना अपशकुन माना जाता है।

धनतेरस के दिन जब आप झाड़ू खरीदकर लाएं, तो इसे एक कोने में लेटाकर रखें और इस पर पैर रखने से बचें। मान्यता है कि अगर झाड़ू पर पैर रखा जाए, तो इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है, जिसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…