एलपीजी गैस बुकिंग: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ ये नया नंबर, मिस्ड कॉल से सिलिंडर होगा बुक, तुरंत नोट कर लें

र्वर की दिक्कत के बीच 20 हजार एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति रोजाना हो रही है। साल में कभी-कभार सिलिंडर लेने वाले 15 हजार बुकिंग से दबाव और बढ़ गया है। इससे सर्वर प्रभावित होने से बुकिंग में दिक्कत आ रही है। बुकिंग के लिए दिक्कत होने पर नए नंबर और जारी कर दिए हैं।

 

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के जिले के नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में 85 गैस एजेंसी हैं। 13.06 लाख कनेक्शन हैं। अभी रोजाना 19,221 की बुकिंग हो रही है। इसके मुकाबले इनके साथ ही पेंडिंग बुकिंग के मिलाकर रोजाना 19,644 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। पैनिक के चलते पीएनजी धारक और ऐसे परिवार, जिनके दो कनेक्शन हैं।

उनकी ओर से अनावश्यक बुकिंग कराने के चलते सर्वर पर दबाव पड़ रहा है। अतिरिक्त 15 हजार बुकिंग हो रही हैं। एलपीजी और पीएनजी की कोई कमी नहीं है, ऐसे में लोग अनावश्यक बुकिंग करने से बचें। सरकार के नए आदेश के अनुसार पीएनजी और एलपीजी में से एक ही का कनेक्शन मान्य होगा।

गैस बुकिंग को ये नंबर और किए जारी:
– मिस्ड कॉल देकर बुकिंग के लिए- 8927225667
– आईवीआरएस 8391990070
और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…