अल्मोड़ा- कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में PNB के कैशियर की मौके पर ही मौत

Spread the love

ल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कूपी बैंड के पास एक कार 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है हालांकि स्थानीय लोग घटना की वजह कार का अनियंत्रित होना बता रहे हैं।

 

शुक्रवार को कचनाल गाजी काशीपुर निवासी सुभाष सिंह बिष्ट (35) पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण से कार से अपने घर को जा रहे थे। सल्ट क्षेत्र के कूपी बैंड के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात होने के कारण लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

शनिवार की सुबह करीब 7:25 बजे स्थानीय लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी तो उन्होंने थाना सल्ट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते की थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से करीब दो घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद वाहन से भीतर से व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

 

परिजन कर रहे थे सुभाष के घर आने का इंतजार, मिली मौत की खबर
दर्दनाक सड़क हादसा एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन ले गया। सुभाष सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर थे। शनिवार और रविवार दो दिन लगातार छुट्टी होने पर वह थलीसैंण अपने बच्चों और परिवार से मिलने जा रहे थे। परिजन सुभाष सिंह के घर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन परिजनों को सुभाष की मौत की खबर मिली को वह सन्न रह गए। बच्चों से मिलने को लेकर गिरीश भी काफी खुश थे।उन्हें नहीं पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुभाष परिवार में जिम्मेदार व्यक्ति थे।

और पढ़े  सुशीला तिवारी अस्पताल- शुरू होने से पहले 12 करोड़ की कैथ लैब पर सीलन का अटैक, नौ करोड़ की जर्मन मशीन बनी शोपीस

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ते हादसे बढ़ा रही है लोगों की चिंता
घुमावदार सड़के और कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सल्ट क्षेत्र की सड़कें भी कई जगहों पर काफी संकरी और खतरनाक हैं। उनका कहना है कि कूपी बैंड के पास पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई स्थानों पर पैराफिट नहीं बने हैं। इस कारण वहां वह हादसे होने का अधिक खतरा बना रहता है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love