नैनीताल : 8 मई से मीडिया कर्मियों के वैक्सीनेशन का अभियान शुरू आदेश जारी.

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बियाल द्वारा जिले मे कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य पहले चरण में 8 मई 2021 से शुरू होगा, इसके लिये बाकायदा जिलाधिकारी द्वारा दिशानिर्देश भी जारी कर दिये है।
पहले चरण में लोगो से ज़्यादा संपर्क में रहने वाले समूहों का टीकाकरण किया जायेगा जिसमे मीडियाकर्मी, बैंक कर्मी, इन्शुरन्स कर्मी एवम टेलीकॉम कर्मी शामिल होंगे।
इन सभी कर्मियों का वैक्सीनेशन कैम्प आफिस के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
सभी मीडिया कर्मियों को जिला सूचना कार्यालय से पंजीकृत मीडियाकर्मी एवं इस अवधि में कार्य किया जाने का प्रमाणपत्र देना होगा।
वैक्सीनेशन हेतु रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी मे कैम्प स्थापित किये जायेंगे।
जिन कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा उनकव अपने संस्थान कब लेटरहेड पर ये साफ लिखना होगा कि कोरोना के दौर मे इनके द्वारा क्या काम किया किया ।
यह भी ध्यान मे रखा जायेगा कि जिनका वैक्सीनेशन किया जा रहा है वो 18 वर्ष से ऊपर के है।

और पढ़े  हरिद्वार: सिडकुल में उद्योगों का बड़ा मंच, इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का CM धामी किया शुभारंभ
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…