रेलवे ट्रैक के पास 3 लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे,पेड़ से लटकी मिली भाभी

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर के पास एक जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला, उसका देवर और उसकी बेटी शामिल हैं। इस हृदय विदारक घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों कोणों से गहन जांच शुरू कर दी गई है।

 

घटनास्थल का भयावह मंजर
घटनास्थल का दृश्य अत्यंत भयावह बताया जा रहा है। बच्ची और युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक युवक की पहचान पश्चिमी बंगाल के विमल सरकार के रूप में हुई है। वहीं, महिला और युवक पॉटरी इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिक बताए जा रहे हैं। यह परिवार खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भारी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोणों से देख रही है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग या पारिवारिक कलह के एंगल की देख रही है। महिला के पति द्वारा तहरीर दी गई है और उसी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और स्पष्ट हो सकेगा।

और पढ़े  UP: घोषित हुआ स्पेशल टीईटी का रिजल्ट, पास हुए महज 41 फीसदी शिक्षक, सिर्फ 17 दिन में परिणाम जारी

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है, किसी गहरे सदमे या मजबूरी की ओर इशारा करती है। पॉटरी इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी जांच का एक महत्वपूर्ण बिंदु हो सकती है।
  • Related Posts

    कन्नौज में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 35 घायल

    कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.9 पर टॉयलेट के लिए खड़ी स्कूली बच्चों…

    काशी में अनंत अंबानी: बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किए पांच करोड़, मां अन्नपूर्णा का भी लिया आशीर्वाद

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच करोड़ रुपये दान दिया। विश्वनाथ धाम में अंबानी परिवार की ओर…