प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर होगी भर्ती, 2 से 22 अप्रैल तक होंगे आवेदन

त्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) में 115 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 2 से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 29 अप्रैल तक हो सकेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।

भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने कहा है कि अभ्यर्थी को आवेदन के समय विभागोंव पदों की वरीयता का विकल्प देना होगा।

सभी वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 25 रुपये है। लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी दिव्यांगता श्रेणी को चिह्नित कर अपडेट करना अनिवार्य होगा।

भर्ती के लिए आयोग दो घंटे की 100 नंबर की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा लेगा। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि वे आयोग की वेबसाइट विस्तृत जानकारी लेकर ही आवेदन करें।

इन पदों पर होगी भर्ती: वैज्ञानिक सहायक के 10, वैज्ञानिक सहायक विशेष चयन के 5, लेखाकार व लेखा परीक्षक के 22, विधि सहायक के 4, प्रयोगशाला सहायक के 2, अनुश्रवण सहायक के 35, अवर अभियंता के 29, अवर अभियंता विशेष चयन के 8 समेत कुल 115 पद हैं।

और पढ़े  अयोध्या- समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह में पांच शिक्षकों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…