ऑडी ने बरपाया कहर- विदेशी युवती को मारी टक्कर, 15 फीट हवा में उछली,मौके पर ही मौत

Spread the love

मोहाली के जीरकपुर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात वीआईपी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार काले रंग की ऑडी कार ने पैदल जा रही विदेशी युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती करीब 15 फीट हवा में उछली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका का नाम मावलूदा है और वह तुर्की की रहने वाली थी।

जानकारी अनुसार यह हादसा सोमवार-मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड स्थित एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विदेशी युवती मावलूदा एमकेयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती करीब 15 फीट ऊपर उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

 

घटना के समय युवती के साथ मौजूद अभिषेक उर्फ अभी ने बताया कि मावलूदा उसकी दोस्त थी और वह तुर्की की रहने वाली थी। सोमवार रात को वह एमकेयर अस्पताल में उसकी (अभिषेक) गर्भवती पत्नी का हालचाल पूछने के लिए आई थी। जब वह दोनों एक साथ अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो ऑडी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से उसे भी हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान विदेशी नागरिक मावलूदा के रूप में हुई है। उसकी बहन तुर्की से भारत आ रही है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  बंगाल में आज हो सकता है CM के नाम का एलान, दोपहर बाद विधायक दल की बैठक, गृह मंत्री शाह रहेंगे मौजूद

Spread the love
  • Related Posts

    हरियाणा बोर्ड 12th Result- हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, 84.67% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम मंगलवार शाम चार बजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड साइट पर ज्यादा लोड के कारण बारहवीं कक्षा…


    Spread the love

    थाईलैंड घूमने गए 5 भारतीयों में से चार अचानक हुए बेहोश, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveथाईलैंड के फुकेट से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां घूमने गए चार भारतीय नागरिक एक कैफे में भोजन के दौरान अचानक बेहोश हो गए। इस रहस्यमयी…


    Spread the love