अब आप भी खरीदना चाहते हैं अपने पसंदीदा जगह पर अपने सपनों का घर तो जल्दी करें SBI दे रहा है मौका, SBI करने जा रहा है सस्ते घरों की नीलामी, देखे हमारी खबर कैसे करें आवेदन ।

अगर आप भी सस्ता घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है, जिसमें आपको सस्ते में घर (Residential Property) खरीदने का मौका मिल रहा है. SBI प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है. बता दें ये ऑक्शन 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. बता दें ये वो प्रापर्टी हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं. बता दें IBAPI (Indian Banks Auctions Mortgaged Properties Information) की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है.
बैंक जिन प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है इसमें रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर प्रापर्टी शामिल हैं.
कब होगी नीलामी?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा कि 25 अक्टूबर, 2021 को मेगा ई ऑक्शन किया जाएगा. इसमें आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की ई नीलामी की जाएगी. आप यहां पर उचित मूल्य पर प्रापर्टी खरीद सकते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा ई ऑक्शन के लिए इच्छुक बिडर को e Bkray पोर्टल https://ibapi.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस पोर्टल पर ‘बिडर्स रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
बिडर को जरूरी KYC डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे. KYC डॉक्युमेंट ई नीलामी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किए जाएंगे. इसमें 2 कामकाजी दिनों का वक्त लग सकता है.
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
प्रापर्टी की नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://bank.sbi/web/sbi in the news/auction notices/bank e auctions पर विजिट कर सकते हैं.
बैंक समय समय पर करता है नीलामी
बता दें जिन भी प्रापर्टी के मालिकों ने उनका लोन नहीं चुकाया है. ये किसी कारणवश नहीं दे पाएं हैं. उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं. बैंकों की ओर से समय समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.

और पढ़े  मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना...
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…