ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अस्पताल में इस वजह से बिताई रात..

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एक रात अस्पताल में बिताई थी, इसकी जानकारी गुरुवार को बकिंघम पैलेस ने दी। पैलेस ने बयान में कहा कि कुछ दिनों के आराम के लिए चिकित्सकीय सलाह के बाद रानी को कुछ प्रारंभिक जांच के लिए बुधवार दोपहर में अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां एक रात बिताने के बाद गुरुवार को दोपहर विंडसर कैसल लौट आईं।
ब्रिटेन की घरेलू प्रेस एसोसिएशन समाचार एजेंसी ने कहा कि रानी का अस्पताल जाना पहले से तय नहीं था, क्योंकि उनके यहां थोड़े समय के लिए रहने की उम्मीद थी लेकिन रात भर रुकना व्यावहारिक कारणों के लिए था। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली रानी हैं वे 1952 से गद्दी पर बैठी हैं।

और पढ़े  आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…