शेयर बाजार- पश्चिम एशिया की जंग से दहला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1710 अंक टूटा, निफ्टी में 477 अंक की गिरावट

Spread the love

रान के साथ चल रही जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। सुबह लगभग 9:17 बजे निफ्टी 50 करीब 517 अंक यानी लगभग 2.06 फीसदी टूटकर 24,344 के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, सेंसेक्स भी करीब 1,710 अंक या 2.17 फीसदी गिरकर 78,586 के स्तर तक आ गया।

 

शेयर बाजार में कमजोरी का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत रहे।  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी बाजारों पर भी नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। निवेशकों को आशंका है कि अगर हालात और बिगड़े तो तेल की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

इसी अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और कीमतें लगभग 5,174 डॉलर के आसपास पहुंच गईं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर- बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के 2 गुर्गे गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की थी योजना
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव 2026- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग शुरू, दोनों राज्यों में कुल 386 सीटों पर मतदान

    Spread the love

    Spread the loveलोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान होंगे। सभी पोलिंग बूथों पर…


    Spread the love

    भीषण हादसा: ट्रक समेत चार वाहन आपस में टकराए, बोलेरो में लगी आग, दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveरीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात आठ बजे ट्रक, कार, बोलेरो और ट्रेलर आपस में टकरा गए। इसके बाद बोलेरो में आग लग गई।…


    Spread the love