हल्द्वानी- आस्था की अग्नि में अहंकार की आहुति, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन

Spread the love

 

ल्द्वानी में होलिका दहन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजन के बाद प्रज्ज्वलित हुई पावन अग्नि ने बुराई और अहंकार की प्रतीक होलिका जलाई गई। भक्तिभाव से सराबोर जनसमूह ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ परिक्रमा कर आस्था की इस अग्नि में अपने मन के विकारों की भी आहुति दी।

श्री रामलीला कमेटी संचालन समिति की ओर से प्राचीन होलिका दहन स्थल पर शाम 7:30 बजे पंडित गोपाल दत्त भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन शुरू कराया। इसके बाद रात 8:30 बजे बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। रामलीला कमेटी के संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। वहां भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, मनोज गुप्ता, विवेक कश्यप, दिनेश गुप्ता, तनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। हीरानगर में विधि-विधान के साथ होलिका दहन हुआ। इससे पूर्व आचार्य पंडित कैलाश चंद्र भट्ट के निर्देशन में पंचांग पूजन कर समस्त देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर और अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। वहां देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बनौली, शोभा बिष्ट, भुवन जोशी, चंद्रशेखर परगाई, बृजमोहन बिष्ट, आदि थे। इसके अलावा राजपुरा, पटेल चौक, कुल्यालपुरा, मुखानी चौराहा, काठगोदाम और तिकोनिया में भी होलिका दहन के समय भारी भीड़ उमड़ी। नैनीताल में विभिन्न स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। मल्लीताल राम सेवक सभा में आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। शाम 5.55 बजे तय मुहूर्त पर चीर की पूजा-अर्चना की गई। आरती व प्रसाद वितरण के बाद होलिका दहन किया गया। तल्लीताल बाजार, नया बाजार के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में होलिका का दहन किया गया।

और पढ़े  उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के पास बिजली गिरने से 4 मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love