अयोध्या: जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्त्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

Spread the love

 

योध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस वारदात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गोसाईगंज के काजीपुर गाडर की है। जानकारी के अनुसार, अंकारीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने कुछ समय पूर्व लकी वर्मा के चाचा से एक जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराया था। हालांकि, यह सौदा लकी वर्मा को पसंद नहीं था और वह इस जमीन पर भूपेंद्र के अधिकार का विरोध कर रहा था।

 

बीते दिन जब भूपेंद्र सिंह अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करने और वहां काम शुरू कराने पहुंचे, तो लकी वर्मा वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान लकी वर्मा ने भूपेंद्र सिंह पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Spread the love
और पढ़े  रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love