खामेनेई की मौत- कराची में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, गोलीबारी में 9 लोगों की मौत,कई लोग घायल

Spread the love

रान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा और प्रदर्शनकारियों की कानून-व्यवस्था बलों से झड़प हो गई।

 

झड़प में अब तक नौ लोगों की मौत
इस प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। कराची पुलिस की मुख्य सर्जन सुमैया सैयद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद मृतकों के शव कराची सिविल अस्पताल लाए गए। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों की संख्या या मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी दूतावास के परिसर के केवल बाहरी क्षेत्र तक ही पहुंच सके थे, उसके बाद उन्हें तितर-बितर कर दिया गया।

 

पुलिस की कार्रवाई, कई लोग घायल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कराची पहुंचाया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आजाद खान से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास की ओर कूच किया और प्रवेश करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

गौरतलब है कि शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में खामेनेई की मौत के बाद गुस्सा भड़का। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशक से अधिक समय तक देश का नेतृत्व किया।

और पढ़े  होर्मुज- एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला: 28 भारतीय सुरक्षित; दूतावास ने नाविकों की सुरक्षा को लेकर क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर…


    Spread the love

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love