टिहरी: CM धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात..

Spread the love

टिहरी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली में 4121.10 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत किए जाने के लिए विधिवत भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से हनुमान गदा भेंट कर स्वागत किया गया। अस्पताल के लिए भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला और उनके परिवार को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और बैंड प्रस्तुति देकर समारोह को उत्सव का रूप दे दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका कार्य शीघ्र प्रारंभ कर तय समय में लोकार्पण सुनिश्चित किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मजबूत इच्छाशक्ति से संसाधनों की कमी को भी दूर किया जा सकता है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- Plane Crash: उत्तराखंड के जवान प्रशांत हुए बलिदान, घर के थे इकलौते बेटे, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
  • Related Posts

    खबर अपडेट: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, कुछ देर पहले फैली थी मौत की अफवाह

    Spread the love

    Spread the love   भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया…


    Spread the love

    भाजपा नेता हत्याकांड: विनोद कुमार का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार, गांव में पसरा मातम

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा नेता विनोद कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही गांव उमड़ पड़ा। परिजन शव को पकड़कर रोते बिलखने लगे। परिजनों की मांगों पर पुलिस प्रशासन का आश्वासन मिलने…


    Spread the love