ऋषिकेश: बजरंग सेतु बनकर तैयार, लगा करीब 4 वर्ष का समय, शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार

टिहरी और पौड़ी जनपद की सीमा को जोड़ने वाला बजरंग सेतु बनकर लगभग तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर को पुल का उद्घाटन के लिए शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। हरी झंडी मिलते ही यह पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

 

16 अप्रैल 2022 को ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल को सुरक्षा दृष्टिगत अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के मुताबिक पुल की तारें पूरी तरीके से जर्जर हो चुके थे। लगातार आवागमन की स्थिति में पुल कभी भी गिर सकता था।

इसके बाद डीएम टिहरी ने आदेश जारी कर 16 अप्रैल को पुल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बन गया है।
 

प्रवेश द्वार की आकृति केदारधाम जैसी बन गई है। पुल पर हल्के चौपहिया वाहनों की भी आवाजाही होगी। लोनिवि की ओर से पुल का कार्य 97 प्रतिशत हो गया है। पुल के उद्घाटन के लिए विभाग को अभी तक शासन स्तर से हरी झंडी नहीं मिल रही है।

वैकल्पिक तौर पर बजरंग सेतु पर करीब तीन माह पहले से स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, लेकिन पुल पर दोपहिया वाहन प्रतिबंध होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है।

और पढ़े  देहरादून: BJP पार्षद के घर लूट का नया खुलासा, अकेला नहीं था नौकर, रात एक बजे शुरू हुआ खेल

विभागीय स्तर पर पुल का निर्माण कार्य लगभग तैयार हो चुका है। शासन स्तर से उद्घाटन की अनुमति मिलनी है। शासन स्तर से अनुमति मिलते ही पुल जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
– प्रवीरण करनवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्रनगर

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…