शाम 7 बजे सब खत्म, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी, ये मामला निकला

कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना शुक्रवार की शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच की।

यात्रियों और आसपास के लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई। उनसे कहा गया की किसी पर भी शक हो तो उसकी तुरंत सूचना दी जाए। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने 24 फरवरी को मोबाइल चोरी होने की बात कही है।

 

 

एक युवक को हिरासत में लिया
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने बाद एलआईयू और खुफिया ने भी जायजा लिया है। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर की जांच की गई। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है।

और पढ़े  मुस्लिम कारीगर चमकाते हैं भगवान की प्रतिमा: फहीम और शानू की पुकार, हे लड्डू गोपाल करो कमाल, पल जाएं हमारे भी बाल-गोपाल
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…