कोविड टीकाकरण : उत्तराखंड में आज चलेगा टीकाकरण का महाअभियान, सुबह 7 से रात 10 बजे तक होगा वैक्सीनेशन ।

देहरादून जिले में आज कोविड टीकाकरण का महाअभियान चल रहा है। कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब हर सोमवार को महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी 250 से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
कामकाजी लाभार्थियों को टीका लगाने की सुविधा उपलब्ध
देहरादून जनपद में चार ऐसे टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कामकाजी लाभार्थियों को टीका लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी। जो लोग सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्यालय में ड्यूटी पर रहते हैं, उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा। इसमें सब्जी मंडी टीकाकरण केंद्र देहरादून और सब्जी मंडी टीकाकरण केंद्र ऋषिकेश में सुबह सात से सुबह 10 बजे तक टीके लगेंगे।
समय पर टीके की दूसरी खुराक अवश्य लगाएं
वहीं घंटाघर स्थित केंद्र और त्रिवेणी घाट टीकाकरण केंद्र ऋषिकेश में शाम पांच से रात 10 बजे तक टीके लगेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी. डॉ मनोज उप्रेती और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने लाभार्थियों से अपील की है कि कोविड टीके से पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करने के लिए नियत समय पर टीके की दूसरी खुराक अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि महा अभियान द्वारा दूसरी खुराक के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: BJP पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…