बड़ी खबर देहरादून से – उत्तराखंड / देहरादून : आज भाजपा को लगेगा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका,यशपाल आर्य आज होंगे कांग्रेस में शामिल..

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे।
गणेश गोदियाल और हरीश रावत भी दिल्ली में
सोमवार को सुबह 11 बजे दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा हो सकती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं यशपाल आर्य
यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। यशपाल आर्य उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके पास छह विभाग हैं। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…