उत्तराखंड : प्रदेश में फिर एक बार छापेमारी अभियान चालू, औषधि नियंत्रण विभाग का कई मेडिकल स्टोरों में छापा, 2 दुकानें सील ।

देहरादून में औषधि नियंत्रण विभाग के औचक निरीक्षण में शहर के कुछ मेडिकल स्टोर पर एक्सापयरी दवाएं मिलीं। वहीं, कुछ जगह नशीली दवाएं बिकने की शिकायतें भी मिली हैं। विभाग ने दो दुकानों को सात व एक दुकान को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है। जबकि, दो दुकानों को सील किया गया है।
शहर में दवा की दुकानों की लगातार मिल रही शिकायत पर शुक्रवार शाम औषधि नियंत्रण विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मेहूंवाला क्षेत्र में दवा की दुकानों पर छापा मारा। दवा की दुकानों में फार्मासिस्ट न होना, दवा का सही से रखरखाव न किया जाना, अन्य दवाओं के साथ ही साइकोट्रॉपिक दवाओं के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होना और कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की मिलने जैसी अनियमितताएं पकड़ी गईं।
औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जनता मेडिकोज व अंसार मेडिकल स्टोर को एक हफ्ते और श्री गुरु कृपा मेडिकल स्टोर मेहूंवाला को 10 दिन के लिए बंद करा दिया है। इसके अलावा क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होने पर अमन मेडिकोज मेहूंवाला का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। 

इसी दौरान टीम को किसी ने सूचना दी कि ऋषि विहार, मेहूंवाला में कृष्णा मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाएं बिकती हैं। टीम के छापे की कार्रवाई करने से पहले ही संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। इस पर दुकान को सील कर दिया गया। जबकि, कार्की मेडिकल स्टोर ऋषि विहार को भी सील कर दिया गया। टीम ने इस दौरान अलग-अलग दुकानों से संदिग्ध दवाओं के पांच नमूने भी लिए हैैं।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. पंकज पांडेय के निर्देश और राज्य के औषधि नियंत्रक हेमंत नेगी व सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी के दिशा-निर्देश पर की गई। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक देहरादून नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधमसिंहनगर डॉ. सुधीर कुमार और एफडीए विजिलेंस टीम के एसआई जगदीश रतूड़ी आदि शामिल रहे।

और पढ़े  हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 3 ठिकानों पर GST की टीम का छापा, 38 लाख जमा
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…