अयोध्या- शिवरात्रि पर्व पर नगर निगम ने बनाई स्वच्छता की विशेष रूपरेखा

 

 

महापौर एवं नगर आयुक्त ने किया नागेश्वर नाथ एवं श्रीरेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण

विवार को शिवरात्रि के मौके पर रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम ने कार्य योजना बना ली है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर एवं श्री क्षीरेश्वर नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, सहायक अभियंता सिविल राजपति यादव भी थे।
महापौर ने सबसे पहले नागेश्वरनाथ मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर जाने वाले रास्ते पर मैट बिछाने, अन्य स्थानों पर लगातार सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने, स्वागत बोर्ड बदलवाने तथा मंदिर परिसर के आसपास की दीवारों को विशेष रंग से पेंटिंग कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने मंदिर परिसर में जगह-जगह पान की पिच न थूकने संबंधी निर्देश लिखवाने के निर्देश दिए।
इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ वह क्षीरेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के सामने नाली पर सही ढंग से पत्थर लगवाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को ठोकर न लगे। मंदिर परिसर में निरंतर सफाई के लिए कर्मचारियों को तैनात रखने को कहा।इसके साथ भंडारा स्थल तथा शिव-पार्वती विवाह की झांकी के दौरान भी सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा सुगम दर्शन के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…