सास-दामाद लव स्टोरी- महिला बोली:- अब अकेले रहना, राहुल का जवाब- तरह-तरह की चीजों के लिए करती थी मजबूर

Spread the love

दामाद के साथ फरार होकर सुर्खियों में आई महिला सपना देवी गुरुवार करीब दस माह बाद थाने पहुंच गई। महिला ने होने वाले दामाद राहुल पर बंधक बनाकर पीटने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि अब वह अकेले रखना चाहती है, उसे अपने किए हुए पर काफी पछतावा हो रहा है।

महिला का कहना है कि प्रेम जाल में फंसाकर राहुल उसे अपने साथ ले गया, उसके जेवरात और नकदी खर्च कर डाली। बाद में बंधक बनाकर पीटता था और मानसिक उत्पीड़न करता था। पीड़िता ने दिए बयान में बताया कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर गई थी, जिसका अब उसे गहरा पछतावा है।

 

अब वह अकेले रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करना चाहती है। आरोप है कि राहुल महिलाओं की खरीद-फरोख्त जैसे अवैध कार्यों में भी संलिप्त है।

दामाद राहुल ने अपने शिकायत में लगाया ये आरोप
इधर, दूसरी ओर बुधवार को राहुल ने भी थाना दादों में शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को पहले ही उसके बहनोई द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। राहुल ने महिला और उसके परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

‘तरह-तरह की चीजें पहनने के लिए करती थी मजबूर’
राहुल का कहना है कि महिला तांत्रिक क्रिया (टोटका) करती थी। उसे तरह-तरह की चीजें पहनने के लिए मजबूर करती थी। युवक ने दावा किया कि उसका घर उजड़ने में महिला और उसके परिजनों की भूमिका है। उसने क्षेत्राधिकारी छर्रा से मिलकर न्याय की मांग की, लेकिन अधिकारी के न मिलने पर मायूस लौटना पड़ा।

और पढ़े  UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे
इधर, महिला ने बहनोई के साथ जाने के आरोपों को निराधार बताया है। सीओ संजीव तोमर ने बताया है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामला नेपाल बॉर्डर के पास का है। जांच में कोई तथ्य सामने आता है तो स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जाएगा।
‘पड़ोसी महिला की मदद से बचकर निकली हूं’
महिला ने आरोप लगाया कि वो महिलाओं को बेचता था। महिलाओं का धंधा करता है। मुझे अपने किये पर बहुत पछतावा है। एक पड़ोसी महिला की मदद से वह बचकर निकली। मैं शनिवार को निकली। रात में अलीगढ़ आई थी। मेरे जीजा पर गलत आरोप लगा रहा है। वो गरीब आदमी हैं। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसे सजा होनी चाहिए। उसे जेल होनी चाहिए।
ऐसे शुरू हुई सास-दामाद की लव स्टोरी
थाना दादों के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी होने वाली सास सपना देवी के साथ मोबाइल पर बात होने लगी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे दामाद-सास की नजदीकियां प्यार में बदल गईं। राहुल और पुलिस के अनुसार विवाह से करीब 12 दिन पहले सपना देवी पति, परिवार को छोड़कर वह उसके पास चली आई थीं।
पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी। इसके बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे। वहां से दोनों को मडराक थाने बुलाया गया, जहां सास और दामाद ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार करते हुए जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की सहमति और लिखित बयान के बाद छोड़ दिया गया और दोनों साथ रहने चले गए।
अब दामाद राहुल के आरोपों से मामला फिर सुर्खियों में आया
करीब दस माह बाद ही 11 फरवरी की दोपहर करीब दादों थाने पहुंचे राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक जिले में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वहां से छह फरवरी को उसे छोड़कर पत्नी सपना देवी अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है।

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास मंगलवार को एक भवन का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे, लेकिन खतरे और भी हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर…


    Spread the love

    होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को…


    Spread the love