चमोली: पुजारी के कमरे में वनवास काट रही माता सीता की मूर्ति, बीकेटीसी के संज्ञान न लेने से लोगों में आक्रोश

 

 

चाई गांव में स्थित सीता माता मंदिर जर्जर हालत में पहुंच चुका है लेकिन तीन साल बाद भी न तो इसकी मरम्मत की गई और न ही इसका पुनर्निर्माण किया गया। ऐसे में तीन साल से माता सीता की मूर्ति को पुजारी के मकान के एक कक्ष में रखा गया है।

 

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने तीन साल पहले मंदिर का निरीक्षण कर इसकी मरम्मत का खाका भी तैयार किया मगर अभी तक स्थिति नहीं बदली। इससे लोगों में समिति के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

विकासखंड ज्योतिर्मठ के चाई गांव में सीता माता का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन है। मगर यह मंदिर कई वर्षों से जर्जर बना हुआ है। तीन साल पहले जब मंदिर की छत से प्लास्टर झड़ने लगा तो स्थानीय लोगों ने यहां से माता सीता की मूर्ति को मंदिर के पास ही पुजारी के मकान में शिफ्ट कर दिया। उस समय बीकेटीसी ने मंदिर के जल्द मरम्मत की बात कही थी।

मंदिर की हालात जर्जर
उसके बाद कई मौकों पर बीकेटीसी के अधिकारी व पदाधिकारी यहां गए और मंदिर की मरम्मत जल्द शुरू कराने की बात कही लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई प्रगति नहीं हो पाई है। चाई गांव निवासी ईश्वर चौहान, दिलीप सिंह, अखिलेश पंवार, मनोज बिष्ट का कहना है कि मंदिर की हालात जर्जर बनी हुई है।

माता सीता की मूर्ति को पास में ही पुजारी के मकान में रखा गया है। मंदिर बनाने के लिए कई बार बीकेटीसी को लिखित व मौखिक रूप से बता चुके हैं लेकिन समिति कोई संज्ञान नहीं ले रही है। समिति को जल्द से जल्द मंदिर के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ के रास्ते को जोड़ने वाला पुल तैयार, लोड टेस्ट हुआ सफल, जल्द शुरू होगी आवाजाही

सीता मंदिर का निरीक्षण किया गया है। इसके जीर्णोद्धार की योजना बनाई जा रही है। कुछ दानी दाताओं से बात चल रही है। जीर्णशीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सीता माता मंदिर को भी व्यवस्थित किया जाएगा। -हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…