अयोध्या : इस बार बेहद खास होगा पांचवा दीपोत्सव ।

Spread the love

इस बार का पांचवा दीपोत्सव बेहद खास होने जा रहा है।यह दीपोत्सव 01 से 06 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा।तो वही इस भव्य दीपोत्सव में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं।जिसको लेकर तैयारियो का दौड़ शुरू हो गया हैं।इसी कड़ी में अयोध्या पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सर्किट हाउस में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम,एसएसपी और अधिकारियों के साथ बैठक की।इस बैठक में डीएम अनुज कुमार झा द्वारा पिछले दीपोत्सवों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दीपोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक की गई थी।इस बार मुख्यमंत्री जी के द्वारा पिछले साल में रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हम लोग इस बार 7.50 लाख दीपक जलाए जायेंगे।वही भव्य और दिव्य दीपोत्सव की योजना पर काम किया जा रहा है।दरसअल इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम 6 दिवसीय होगा।मुख्य कार्यक्रम के दिन साकेत डिग्री कालेज से रामकथा पार्क तक रामायण कालीन आधारित 11 भव्य झांकियां निकाली जायेंगी।और पूरे अयोध्या परिक्षेत्र को भव्य रूप से सजाया संवारा जायेगा। जगह-जगह तोरणद्वार बनाये जायेंगे। विद्युत झालरों व दीपको से अयोध्या के मठ व मंदिरों को सजाया जायेगा। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता के स्वरूप पुष्पक विमान से सरयू घाट पर आयेंगे, जिनकी अगुवानी साधु संत एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा किया जायेगा। इसी दौरान आकाश से पुष्प वर्षा करायी जायेगी तथा रामकथा पार्क में राजतिलक किया जायेगा।इसी दौरान लोक कलाकारों द्वारा रामलीलाओं का मंचन किया जायेगा।


Spread the love
और पढ़े  हरियाली तीज- वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वर्ण-रजत झूले पर विराजे बांकेबिहारी
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *