उत्तराखंड: CM ने की समीक्षा बैठक, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के लिए विभागों में नामित होंगे नोडल अधिकारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, वैश्विक निवेशक सम्मेलन में एमओयू किए गए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए विभागों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। जो ग्राउंडिंग की नियमित रूप से निगरानी करेंगे। सीएम ने अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

सचिवालय में मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू निवेश प्रस्तावों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि एमओयू एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आ रहे अवरोधों का शीघ्र निपटारा किया जाए। यदि किसी नीति में संशोधन, सरलीकरण या शिथिलीकरण की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र पैरवी करें। उद्योगपतियों के साथ नियमित संवाद व संपर्क बढ़ाया जाए। राज्य में कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण, सरलीकरण प्रक्रिया के साथ उद्योग फ्रेंडली इकोसिस्टम से संबंधित सुधारों की जानकारी दी जाए।

 

मुख्यमंत्री ने आध्यमिक जोन, आयुर्वेद एम्स व भराड़ीसैंण में मंदिर निर्माण को प्राथमिकता में लेने को कहा है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह से अनावश्यक देरी न की जाए।


 

अब तक 1.07 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग
दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.57 लाख करोड़ रुपये के 1779 प्रस्तावों पर एमओयू किए गए। इसमें अब तक 1.07 करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंडिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के औद्योगिक एवं आर्थिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य में निवेशकों के विश्वास, बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और उद्योग अनुकूल वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस सकारात्मक परिणाम को और आगे बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ राज्य हित में लिया जाना चाहिए।

और पढ़े  अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा

पर्यटन, उद्योग व निवेश के नए अवसरों पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि आतिथ्य क्षेत्र में में होटल निर्माण की व्यापक संभावनाएं है। पिथौरागढ़, कैंची धाम समेत अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। पर्यटन विभाग ने अवगत कराया कि विशेष पर्यटन क्षेत्र के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एरिया आधारित फोकस पॉलिसी तैयार की जा रही है।

संस्कृति, अध्यात्म और संतुलित विकास को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और प्राचीन गौरवशाली विरासत का केंद्र बिंदु है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर आधारित यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आवश्यक होमवर्क करने, हिंदू स्टडीज सेंटर एवं प्राच्य शोध केंद्र स्थापित करने पर काम किया जाए।

  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…