रुड़की: शोभायात्रा में बवाल- घरों और वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश, दो लोगों की हत्या के बाद तनाव

Spread the love

त्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में रविवार को युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर और दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि छर्रे लगने से तीन अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद से गांव में तनाव है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेने की खबर है। जांच जारी है।

भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविवार को रविदास शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मंदिर में समापन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर के समीप भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसके लिए शाम पांच बजे वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा थी। तभी युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। 

 

इस बीच दोनों गुट के युवकों में गोलियां चल गईं। पहले पक्ष के आनंद (28) निवासी बिनारसी के सीने में एक गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव लेने की कोशिश की तो पीड़ित परिजन-ग्रामीणों ने विरोध जताया।

 

साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और सड़क पर ही शव रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं, छरें लगने से घायल विकास, गगन और योगेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, देर रात गांव के ही खेत में दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की लाश मिली। शरीर पर निशान मिलने से पीटकर उनकी हत्या करने की आशंका है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, मामले की जांच की जा रही है।
छावनी में तब्दील हो गया गांव
दो पक्षों की रंजिश में दो लोगों की हत्या होने के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। जिलेभर से पुलिस को गांव में भेजा गया। झबरेड़ा, रुड़की, कलियर, भगवानपुर समेत अन्य थाने और कोतवाली की पुलिस ने घटनास्थल, गांव के मुख्य चौक चौराहे के अलावा पीड़ित परिवार के घर के आसपास डेरा डाल लिया है।

और पढ़े  हल्द्वानी- हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा, 10 साल में मई में अधिकतम पारा

कई वाहनों में की गई तोड़फोड़
हत्याओं के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों के बाहर खड़े करीब दस दोपहिया वाहनों को भी निशाना बनाया, इससे लोग दहशत में है। गांव के लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस और खुफिया विभाग की नजर बनी हुई है।
आगजनी की भी कोशिश
घटनास्थल के पास घरों में तोड़फोड़ के बाद एक जगह पर आगजनी की भी कोशिश की गई। बताया गया कि एक ग्रामीण के भूसे के ढेर में दूसरे पक्ष के लोगों ने आग लगाने की कोशिश की, हालांकि लोगों ने उपद्रवियों पर काबू करने की कोशिश की और उन्हें वहां से भगा दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: मैदानी क्षेत्रों में सीधी बुवाई से धान उपज लेने की तैयारी, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक उत्पादन

    Spread the love

    Spread the loveराज्य में ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार मैदानी जिलों में धान उत्पादन के लिए रोपाई का तरीका इस्तेमाल होता है। अब इसकी जगह सीधी बुवाई तरीका (डीएसआर) का…


    Spread the love

    देहरादून: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CM धामी, पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। वह यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग…


    Spread the love