बदरी-केदार में बर्फबारी: मौसम हुआ मेहरबान- चांदी जैसी चमकी बदरी-केदार और गंगोत्री की पहाड़ियां, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारा

पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। जिससे अब चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है, धाम में इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है।

 

देर रात को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से धाम का नजारा मनमोहक बना हुआ है। चारों तरफ की पहाड़ियां भी बर्फ की सफेद चादर ओढे हुए है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भी बर्फ की मोटी परत जमीं हुई है। वहीं गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई।

Snowfall In badrinath Kedarnath hills of Badri-Kedar and Gangotri Dham shine like silver Watch Photos

भारी बर्फबारी के बाद जब बीते दिन सोमवार को सूरज निकला तो केदारनाथ धाम चांदी सा चमकने लगा। पांच फुट ऊंची बर्फ गिरने के कारण धाम का नजारा बेहद मनमोहक लग रहा है। वहीं जनपद में सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद, दिन भर हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे।

 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
Snowfall In badrinath Kedarnath hills of Badri-Kedar and Gangotri Dham shine like silver Watch Photos
वहीं, देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Snowfall In badrinath Kedarnath hills of Badri-Kedar and Gangotri Dham shine like silver Watch Photos

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

Snowfall In badrinath Kedarnath hills of Badri-Kedar and Gangotri Dham shine like silver Watch Photos
खासकर प्रदेश के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मिली मान्यता, आदेश जारी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…