ऋषिकेश: भूमि प्रकरण मामले में विरोध करने जुटे लोग, राहुल को लिखा पत्र- कहा बचा लीजिए बापूग्राम

Spread the love

 

 

ईडीपीएल हॉकी मैदान ऋषिकेश में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। बापू ग्राम गीता नगर 20 बीघा मीरा नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों भूमि प्रकरण मामले को लेकर स्थानीय लोगों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में  ृकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिख बापूग्राम बचाने की मांग की गई है।

नगर निगम ऋषिकेश पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने राहुल गांधी को पत्र लिख कर बापूग्राम बचाने की मांग की है। अभिनव सिंह मलिक ने पत्र में लिखा की वह भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ यह पत्र लिख रहा हूं, जो केवल उनका नहीं, बल्कि ऋषिकेश ओर ऋषिकेश के बापूग्राम, पशुलोक, शिवाजी नगर और आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लगभग एक लाख भयभीत नागरिकों की सामूहिक पुकार है।

 

कहा कि हमारे डूबते हुए आशियानों को आप ही बचा सकते हैं। यह मामला सिर्फ जमीन के एक टुकड़े का नहीं है। कहा कि जिस भूमि को आज उत्तराखंड का वन विभाग और प्रशासन अतिक्रमण कहकर खाली कराना चाहता है, उसका इतिहास भारत की आजादी के स्वर्णिम पन्नों से जुड़ा हुआ है। यह कोई अवैध कब्जा नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक पुनर्वास है जिसकी नींव स्वयं महात्मा गांधी जी की प्रेरणा से रखी गई थी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में दहशत, पत्थरों और मलबे का सैलाब आता देख सहमे लोग, बैली ब्रिज पर भी मंडराया खतरा
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love