उत्तराखंड: 15 एएसपी और सात डीएसपी के तबादले, 11 को पदोन्नति के बाद मिली नई नियुक्ति, देखें

Spread the love

गृह विभाग ने शुक्रवार को 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तबादले किए हैं। इनमें 11 एएसपी के तबादले पदोन्नति के बाद किए गए हैं। जिनकी पिछले दिनों डीएसपी से एएसपी पर पदोन्नति हुई थी। साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सात डीएसपी को इधर से उधर किया है।

एएसपी शाहजहां अंसारी को पुलिस मुख्यालय से यातायात निदेशालय में तैनात किया गया है। एएसपी जोधराम जोशी को टिहरी से ट्रांसफर करते हुए उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार, राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय और कमला बिष्ट को सीआईडी हल्द्वानी से एएसपी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। इनके साथ ही पदोन्नति के बाद एएसपी दीपक सिंह को ऊधमसिंह नगर से टिहरी, विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ, नरेंद्र पंत को हरिद्वार से इंटेलीजेंस हल्द्वानी, जूही मनराल को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय और अंकुश मिश्रा को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है।

 

एएसपी पूर्णिमा गर्ग को देहरादून से एएसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय, आशीष भारद्वाज को आईआरबी द्वितीय से सीआईडी मुख्यालय, अविनाश वर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा से मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री सुरक्षा और दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल से विजिलेंस हल्द्वानी ट्रांसफर किया गया है। शांतनु पाराशर एसडीआरएफ में ही अब उपसेनानायक होंगे और अनुषा बडोला एटीसी हरिद्वार में ही उपसेनानायक रहेंगी। इनके अलावा पुलिस मुख्यालय ने जिन डीएसपी के तबादले किए हैं उनमें वंदना शर्मा को चंपावत से देहरादून (भेजा) लाया गया है।
 

योगेश चंद को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय, ओशिन जोशी को टिहरी से सीआईडी सेक्टर देहरादून, भाष्कर लाल शाह को देहरादून से विधानसभा सुरक्षा, मनोज के असवाल को देहरादून से इंटेलीजेंस मुख्यालय, बलवंत सिंह रावत को इंटेलीजेंस मुख्यालय से अल्मोड़ा और गोपाल दत्त जोशी को अल्मोड़ा से इंटेलीजेंस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है।

और पढ़े  ऋषिकेश- जंगलों में बढ़ी बाघों की दहाड़, 16 साल में 215 % हुई बढ़ोतरी, राजाजी टाइगर रिजर्व की अहम भूमिका

Spread the love
  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी…


    Spread the love

    टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार…


    Spread the love