जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को सील कर शुरू की जांच

 

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है और अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही हैं और फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

घटना के तुरंत बाद का वीडियो
बता दें कि घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें पुलिस द्वारा उनके घर की सुरक्षा करते हुए देखा जा सकता है। इलाके को पेशेवर निगरानी में रखा गया है और अधिकारियों की निगरानी लगातार जारी है। पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच पूरी होने तक और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

और पढ़े  डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ₹1.12 करोड़ ठगे: आईआईटी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार, क्या है मामला?
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…