ब्रेकिंग -उत्तर प्रदेश : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेदांता में किया जा सकता हैं भर्ती ।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप किया। सोमवार सुबह लखनऊ में मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप करेगा।
डॉक्टरों की राय के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। महंत नृत्य गोपाल दास को खांसी और अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत के बाद डॉक्टरों को सूचित किया गया। उनके ऑक्सीजन लेवल में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। बताया जा रहा है कि लखनऊ मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर भी अपनी टीम के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…