प्रयागराज माघ मेला 2026: त्रिवेणी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अब तक 1 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

Spread the love

प्रयागराज के संगम पर आज शुक्रवार सुबह माघ मेला में वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। घने कोहरे और ठंड को मात देते हुए लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। आज 1-2 करोड़ और अगले चार दिनों में साढ़े तीन करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

 

संगम पर आज वसंत पंचमी का स्नान

मेला प्रशासन ने भी चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे स्नान घाट तैयार किए गए हैं। आज वसंत पंचमी के मौके पर एक से दो करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है।

संगम पर सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ 4 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघ मेला 2026 में वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यह संख्या दिन चढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु ठंड और कोहरे को मात देते हुए संगम तट पर पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर किया स्नान

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।


Spread the love
और पढ़े  आटे में 'धीमा जहर'! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील
  • Related Posts

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बुधवार अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी बनी रहने के…


    Spread the love