मंत्री जी को आने दो… मुख्यमंत्री योगी ने पास खड़े संगीत साेम को किया पीछे हटने का इशारा..

Spread the love

मेरठ के सलावा स्थित खेल विश्वविद्यालय परियोजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूर्ण कर शैक्षणिक सत्र हर हाल में शुरू किया जाए।

 

 

मुख्यमंत्री के बराबर खड़े थे संगीत सोम
खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ठीक बराबर में खड़े नजर आए। इसी बीच मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें पीछे हटने का संकेत देते हुए कहा-‘मंत्री जी को आगे आने दीजिए।’ इसके बाद पीछे खड़े राज्यमंत्री दिनेश खटीक आकर सीएम के बराबर में खड़े हुए।

 

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
मुख्यमंत्री का यह इशारा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पहले भी विवादों में रहे संगीत सोम
गौरतलब है कि कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान भी संगीत सोम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सिक्योरिटी रोके जाने को लेकर पुलिस पर नाराजगी जताई थी और कथित तौर पर एक सीओ को धमकी देने का आरोप उन पर लगा था।


Spread the love
और पढ़े  कल से राज्य में नौतपा का असर शुरू, छह दिन के बाद बन रहे हैं बारिश के आसार, ये जिले रहे सबसे गर्म
  • Related Posts

    Fire- शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 15वीं मंजिल में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 15वीं मंजिल स्थित फ्लैट संख्या 1506 में मंगलवार सुबह आग लग गई। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। आग लगने…


    Spread the love

    अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स से शाहजहांपुर में सियासी घमासान

    Spread the love

    Spread the love         पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स मंगलवार को कैंट क्षेत्र में सामने आने के…


    Spread the love