नई टिहरी: ठंड से बचने को जलाई थी अंगीठी, धुएं से 4 साल की बच्ची की मौत, मां को एम्स ऋषिकेश किया रेफर

Spread the love

 

कोटीकॉलोनी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी का धुआं चार साल की मासूम बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुआ। दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी गणेश पालवे सीआईएसएफ में कॉस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार कोटीकॉलोनी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में रहता है। जानकारी के अनुसार, गणेश पालवे अस्वस्थ होने के कारण उपचार के लिए देहरादून गए हुए थे। 16 जनवरी की शाम ठंड से बचने के लिए उनकी पत्नी मोनिका गणेश पालवे (37) ने कमरे में अंगीठी जलाई। रात के समय अंगीठी कमरे के अंदर ही रख दी। अगली सुबह लगभग 10 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले लोगों ने उनका दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे। कमरे में बिस्तर पर मोनिका पालवे और उनकी चार साल की बेटी आर्य गणेश बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची आर्य गणेश पालवे को मृत घोषित कर दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि कमरे की तलाशी ली गई है। वहां कोई विषाक्त पदार्थ या सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे के अंदर अंगीठी पाई गई है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी से निकले धुएं के कारण दम घुटने से बच्ची की मौत हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर उनके परिजन भी नई टिहरी पहुंच गए।

और पढ़े  कारगिल विजय दिवस- CM धामी की घोषणा, परमवीर चक्र विजेताओं को दो करोड़ की अनुग्रह राशि मिलेगी

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love