तमिलनाडु- थेनपेन्नई नदी महोत्सव के दौरान सिलेंडर फटा,1 की मौत, 18 लोग घायल

Spread the love

 

मिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के मौके पर आयोजित थेनपेन्नई नदी महोत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब गुब्बारों में गैस भरने वाला एक हीलियम सिलेंडर अचानक फट गया। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि विस्फोट स्थल पर तीन लोग बेहोश पाए गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है।

यह घटना मल्लुरपेट्टई इलाके में शाम करीब 7 बजे हुई, जब उत्सव लगभग समाप्त हो चुका था और लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े गुब्बारों में हीलियम गैस भरी जा रही थी। अचानक हुए तेज विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

अधिकारी ने यह भी बताया कि चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हीलियम गैस से भरे गुब्बारे बेचने वाली एक छोटी सी दुकान के अंदर हुई। बता दें कि तमिल में ‘आत्रु तिरुविझा’ कहलाने वाला यह त्योहार, जो अक्सर तमिल महीने ‘थाई’ (थाई पूसम) के पांचवें दिन विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जैसे जिलों में मनाया जाता है और पोंगल फसल उत्सव के समापन का प्रतीक है, जो कि भारी भीड़ को आकर्षित करता है।

 

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को घेरकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि सिलेंडर में हीलियम गैस भरी हुई थी। हालांकि हीलियम गैस ज्वलनशील नहीं होती, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अत्यधिक दबाव या तकनीकी लापरवाही के कारण सिलेंडर फट सकता है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारोत्तोलक मुथुपांडी ने जीता रजत पदक, जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया

महिला की मौत, बच्चों की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि महिला के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 18 लोगों को तुरंत तिरुवन्नामलाई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि छह घायलों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि कुछ की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल दो बच्चों के दोनों पैर काटने पड़े, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर आकार में छोटा था, लेकिन उसके पास खड़े लोग सीधे विस्फोट की चपेट में आ गए। जो लोग थोड़ी दूरी पर थे, वे बाल-बाल बच गए। धमाके के बाद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर तक इलाके में दहशत बनी रही।


Spread the love
  • Related Posts

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love

    2026 सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना होता है। श्रावण माह में शिव जी की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। आज से सावन का महीना…


    Spread the love