भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना से बड़ी राहत : 24 घंटे में मिले 18870 नए संक्रमित, 378 लोगों की मौत ।

Spread the love

कोरोना महामारी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 28,178 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,520 एक्टिव मरीज हैं।

मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए थे।  वहीं सोमवार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। जबकि रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए।


Spread the love
और पढ़े  आर्टेमिस-II- चांद की ऐतिहासिक यात्रा के बाद धरती पर लौटा आर्टेमिस-II दल, ह्यूस्टन में पहली बार साझा किए अनुभव
  • Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा डीए,50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस…


    Spread the love

    आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी,महिला आरक्षण के मुद्दे पर रख सकते हैं बात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *