देहरादून- अंकिता भंडारी हत्याकांड…विवादित पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले भी जांच के दायरे में

Spread the love

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की शिकायत पर डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अंकिता भंडारी से संबंधित विवादित पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले भी जांच के दायरे में हैं। दरअसल, प्राथमिकी के जरिये गौतम ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अंकिता के नाम पर विवादित पोस्ट के जरिये उत्तराखंड में दंगे भड़काने और बीजेपी को बदनाम करने की साजिश रची गई है।

इस आरोप पर पुलिस डिजिटल साक्ष्य जमा करने में जुट गई है। सबसे पहले उन लोगों को जांच के दायरे में रखा गया है जिन्होंने अंकिता से संबंधित उर्मिला व अन्य पोस्ट को शेयर करके विवादित कमेंट किए हैं। पुलिस जांच करेगी कि उन लोगों की पोस्ट और कमेंट करने के पीछे क्या मंशा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाजपा नेता दुष्यंत गौतम के आरोपों की पुष्टि के लिए ठोस साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या किसी दल या व्यक्ति विशेष की छवि खराब करने की कोशिशों की गहनता से जांच की जाए।

 

सूत्रों के अनुसार, मामले के जांच अधिकारी प्राथमिक चरण में सभी संबंधित सोशल मीडिया हैंडल और पोस्ट की जांच कर रहे हैं। पुलिस का मुख्य ध्यान उन साक्ष्य को सुरक्षित करने पर है जो प्राथमिकी में दर्ज आरोपों से सीधे तौर पर जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, डिजिटल साक्ष्य के संकलन के बाद पुलिस संबंधित व्यक्तियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है।

और पढ़े  हरिद्वार- नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने भाजपा सांसद के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में की शिकायत

Spread the love
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love