देहरादून- आईजी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी, इसी साल हुईं पदोन्नत,SDRF का भी जिम्मा

 

पर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रही आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब विशेष सचिव गृह बनाया गया है। इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं। आईपीएस निवेदिता कुकरेती इसी साल आईजी पद पर पदोन्नत हुई हैं। वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुकी हैं।

पुलिस में उन पर अब एसडीआरएफ का जिम्मा भी है। गृह विभाग और पुलिस के बीच समन्वय के लिए उन्हें मिली इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव रही हैं। पिछले साल ही उन्हें आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई थी।

 

एसके मीणा बने पुलिस के मुख्य प्रवक्ता

आईजी सुनील कुमार मीणा को सोमवार को उत्तराखंड पुलिस का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। आईजी मीणा के पास इस वक्त आईजी कानून व्यवस्था का चार्ज है। वह वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मीणा प्रदेश के कई जिलों में कप्तान भी रहे हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने उनकी नई जिम्मेदारियों के संबंध में सोमवार शाम को आदेश जारी किए हैं।

और पढ़े  देहरादून- चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव, 50 लाख ने किए दर्शन, बीकेटीसी अध्यक्ष बोले-सुगम दर्शन कराना प्राथमिकता
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…