उत्तराखंड- देहरादून एयरपोर्ट पर 4.46 करोड़ से बनेगा विश्राम गृह, CM ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 88.84 करोड़ की मंजूरी दी है। देहरादून एयरपोर्ट में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट परियोजना के तहत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-एक निर्माण के लिए 65.65 करोड़ की योजना स्वीकृत की है।

विभिन्न जनपदों के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों व 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ की मंजूरी दी। चंपावत जिले के तहत सहायक नदी, धारा उपचार (कालसन भोलेश्वर) से जल संरक्षण और संवर्द्धन, मृदा संरक्षण कार्य के लिए 3.39 करोड़ की योजना जलागम प्रबंधन से स्वीकृत की है।

राजस्व परिषद के जिला कार्यालय देहरादून तीन वाहन खरीदने के लिए स्वीकृति दी। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में डिग्री कॉलेज पोखरी सड़क व अन्य सड़कों के लिए 4.17 लाख की योजना स्वीकृति दी।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की: कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, घटना ने मानवता को झकझोरा, लोगों की जुटी भीड़
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love