ओडिशा- ढेंकनाल में पत्थर खदान में धमाका, 2 मजदूरों की मौत, अवैध रूप से हो रहा था खनन

Spread the love

 

डिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाका हुआ है, जिसके चलते हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। ढेंकानाल के जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। ढेंकनाल के गोपालपुर में अवैध पत्थर खदान में यह धमाका हुआ। ढेंकानाल के कलेक्टर आशीष पाटिल ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सिर्फ दो लोग खदान में थे और दो शव बरामद हुए हैं। एक मृतक बालासोर का निवासी था और दूसरा क्योंझार या मयूरभंज का निवासी था। दोनों की पहचान की जा रही है।

 

अवैध रूप से हो रहा था खनन
हादसा शनिवार देर रात का है। जैसे ही घटना के बारे में जानकारी हुई, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर वहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि खदान में विस्फोट करने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी और अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। जांच में पता चला है कि जिस खदान में हादसा हुआ, वहां धमाके की मंजूरी बीते साल सितंबर में ही खत्म हो गई थी और इस खदान की लीज भी दिसंबर 2025 में खत्म हो गई। जिलाधिकारी पाटिल ने बताया कि जिन लोगों के नाम खदान की लीज थी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि लीज की अवधि पूरी होने के बावजूद खदान में विस्फोट और खनन किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रहीं अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कड़ी की जाएगी।

नवीन पटनायक ने की जांच की मांग
विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाके के चलते मजदूरों के फंसने से दुखी हूं। पता चला है कि हादसे में मजदूरों की मौत हुई है। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और हादसे में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।’ नवीन पटनायक ने हादसे की जांच कराने की मांग की। साथ ही सरकार से मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने भी मांग की।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर- बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के 2 गुर्गे गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की थी योजना

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी सिक्किम में फुटबॉल खेलते दिखे,हजारों करोड़ की सौगात देने से पहले युवाओं के बीच PM

    Spread the love

    Spread the loveगंगटोक की सुबह में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जहां विकास परियोजनाओं से पहले उन्होंने युवाओं संग फुटबॉल खेलकर माहौल को जोशीला और प्रेरणादायक बना…


    Spread the love

    बंगाल में गरजे CM योगी:- ‘दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, हिंदू त्योहारों पर पाबंदी’, ममता पर तुष्टीकरण का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल और गर्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुगली में एक जनसभा को…


    Spread the love