राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल- 15वीं बार आएगा जेल से बाहर

Spread the love

 

 

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। 15वीं बार रविवार शाम या सोमवार सुबह जेल से बाहर आएगा और कड़ी सुरक्षा में सिरसा डेरे के लिए रवाना होगा। पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पिछली बार अगस्त 2025 में 40 दिन के पैरोल पर रामरहीम जेल से बाहर आया था। पैरोल की यह अवधि सिरसा डेरे पर व्यतीत की गई थी। अबकी बार भी 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में कटेगी।

 

2025 में तीन बार जेल से बाहर आया राम रहीम
जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पेरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि पेराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है।

2025 में राम रहीम तीन बार फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो व अगस्त में 40 दिन की पेरोल पर बाहर आया था। साथ ही 2017 से अब तक 14 बार पेरोल या फरलो मिल चुकी है। अब 15वीं बार जेल से बाहर आएगा।


Spread the love
और पढ़े  सीबीएसई के बाद अब राजस्थान बोर्ड का बड़ा निर्णय, 2027 से साल में दो बार कराएगा 10वीं की परीक्षा
  • Related Posts

    कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं’- आईसीसी अध्यक्ष शाह की दो टूक, क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश पर था निशाना?

    Spread the love

    Spread the loveटी20 विश्व कप 2026 अब खत्म हो चुका है और भारतीय टीम इसकी चैंपियन बनी है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने किस तरह…


    Spread the love

    आज इन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान,निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सियासत के लिए अहम माने जाने वाले पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए आज यानी रविवार…


    Spread the love