अयोध्या: अटल सरकार ने पेश किया था सुशासन का मॉडल : शाही

अयोध्या प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सामने सुशासन का जो मॉडल पेश किया था, उसे वर्तमान सरकार और बेहतर ढंग से लागू कर रही है। यह कहना था प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही का। वह नगर निगम के तिलक हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संचालित कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित सुशासन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पोखरण परीक्षण, स्वर्ण चतुर्भुज योजना जैसी उपलब्धियां अटल सरकार के सुशासन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का जो सिलसिला शुरू किया था, वह मोदी सरकार में पूरी तरह आकर ले चुका है। उन्होंने भाजपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेई की भावनाओं को आत्मसात कर गरीबों एवं वंचितों की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सम्मेलन का प्रस्तावना महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रखा। संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, सुशील मिश्र बब्लू, अभय सिंह, शक्ति सिंह, राधारमण त्रिपाठी, अरविन्द सिंह मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर एवं हेमंत जायसवाल, गौरव सिंह गोलू, भाजपा मीडिया सह प्रभारी अंशुमान मित्रा, कांशीराम रावत, विशाल सिंह बाबा, पार्षद अनिल सिंह, अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, जयनारायण सिंह रिंकू, धर्मेंद्र मिश्र, रिशु पांडे, बृजेंद्र सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…