अयोध्या- युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,दो गिरफ्तार, आला-ए-कत्ल समेत सामान बरामद

Spread the love

थाना रौनाही क्षेत्र में युवक की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर उसके शव को सरयू नदी में फेंकने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पूरे मामले का खुलासा किया।एसएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रौनाही जनपद अयोध्या पर पंजीकृत मु0अ0सं0 597/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित घटना में शामिल दो अभियुक्तों को आज 02 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास छिपाकर रखा गया हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बांका, मृतक का पर्स, स्कूल पहचान पत्र एवं नगद रुपये आदि बरामद किए गए।
घटना 26 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे थाना रौनाही क्षेत्र के ग्राम रौनाही स्थित सरयू नदी के किनारे पंपिंग स्टेशन के पास युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान शुभम रावत पुत्र आशाराम रावत, निवासी खानपुर थाना खंडासा जनपद अयोध्या के रूप में हुई। 27 दिसंबर 2025 को मृतक के पिता आशाराम रावत द्वारा शुभम के घर न लौटने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्तों के सीडीआर आदि का विश्लेषण किया। पूछताछ में पहले दोस्तों द्वारा डूबने की कहानी बताई गई, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुभम के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में अभियुक्तों अंकुर पाण्डेय और गिरीश रावत ने बताया कि शुभम द्वारा अंकुर की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेज दिए जाने से विवाद हुआ था, वहीं गिरीश से पैसों के लेन-देन को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। इसी रंजिश में दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और शुभम को घुमाने के बहाने सरयू नदी किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी
प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय, उपनिरीक्षक आलोक कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़े  झांसी: बस के छोड़कर चले जाने से नाराज दूल्हे के चाचा ने फंदा लगा दी जान, पेड़ पर लटकी मिली लाश

 


Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक राजबाला के पति ने मजदूरों और ठेकेदार को पीटा,मजदूरी भी नहीं दी, दर्ज किया केस

    Spread the love

    Spread the loveमिलक-शाहबाद सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी पर मजदूरों-ठेकेदार से मारपीट और एक लाख रुपये मजदूरी न देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस…


    Spread the love

    2026 UP Board 10th 12th Result-: UP बोर्ड कल शाम 4 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश बोर्ड 2026 के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल शाम करीब 4 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस वर्ष यूपी…


    Spread the love