देहरादून- BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिली जान से मारने की धमकी, एसएसपी को भेजा पत्र

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने देहरादून के एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी को दिए गए पत्र में भट्ट ने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से रविवार को उनके निजी मोबाइल नंबर पर लगातार फोन आ रहे हैं। कोई व्यक्ति गाली गलौज व अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा है। कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। इससे जहां मेरी राजनीतिक छवि धूमिल हो रही है, वहीं इससे मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है।

 

कहा कि ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उक्त व्यक्ति को उकसाकर फोन कराया जा रहा है। भट्ट ने आरोपी का नंबर देकर जल्द और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

धमकी बर्दाश्त नहीं : चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी की घटना को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की मंजूरी कतई नहीं दी जा सकती है। देवभूमि की संस्कृति और परंपरा के लिए ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। पार्टी उम्मीद करती है कि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रतिनिधिमंडल CM से मिला
  • Related Posts

    चमोली: जयकारे और जागरों के साथ हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट बंद, 6 माह बाद बैशाख पूर्णिमा पर खुलेंगे

    वाण में स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट छह माह के लिए मंगलवार को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। अब मंदिर बैसाख की पूर्णिमा को…

    हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ड्यूटी कर रहे ASI को महिला ने मारा थप्पड़, मेजर बताकर दंपति ने दिखाया रौब

    कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैरागी कैंप की ओर जाने से रोके…