ऋषिकेश- वन भूमि मामले को लेकर आक्रोश,भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, पौने तीन घंटे रोकी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

Spread the love

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे वन भूमि के सर्वे के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने हरिद्वार हाइवे और रेल मार्ग जाम कर दिया। लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया तो उन्होंने पथराव कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पथराव में रेलवे की परिसंपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

रविवार को प्रदर्शनकारी मंशा देवी फाटक पर एकत्र हुए और हरिद्वार हाईवे व रेलवे ट्रैक जाम कर किया। दोपहर 12:50 बजे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन श्री गंगानगर (राजस्थान) जाने वाली ट्रेन मनसा देवी फाटक से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी हो गई। ऋषिकेश आ रही कोच्चिवली एक्सप्रेस को वीरभद्र स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया।

 

वहीं, हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तमाम समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो करीब चार बजे पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें हटाने की कोशिश की। इससे भीड़ उग्र हो गई और पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को हटाकर करीब छह बजे ट्रैक सुचारु कराया। श्रीगंगानगर एक्सप्रेस करीब छह घंटे तक रुकी रही।

 

22 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था। पशुलोक सेवा समिति की खाली भूमि को चिह्नित कर अधिग्रहण करना है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। रिपोर्ट कोर्ट में रखी जाएगी।
– अमित कंवर, प्रभारी डीएफओ

पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। पथराव करने वालों को वीडियो के माध्यम से चिह्नित कर रहे हैं। उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
– अजय सिंह, एसएसपी

और पढ़े  देहरादून: BJP की विधानसभा कोर कमेटियां तय करेंगी जिताऊ प्रत्याशियों के नाम, पहली बार कमेटी का किया गठन

वन विभाग की ओर से की जा रही कार्यवाही से आक्राेशित लोग मनसा देवी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर बैठ गए थे। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर जा रही ट्रेन को 12:50 बजे ट्रैक पर रोक दिया गया था। ट्रैक खाली होने के बाद शाम छह बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। श्रीगंगानगर एक्सप्रेस देरी से रवाना हुई और कोच्चीवली एक्सप्रेस को वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर ही रोका गया।
– सरोज कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक, आरपीएफ ऋषिकेश


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love