Weather: और बढ़ेगी ठंड…आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, घने कोहरे का येलो अलर्ट

Spread the love

 

 

त्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में 30-31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

 

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में घना कोहरा छाया रहेगा। 31 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा। इसका सीधा असर प्रदेशभर के तापमान में देखने को मिलेगा।

दून, हवाई और रेल यातायात प्रभावित
राजधानी में रविवार शाम से छाया घना कोहरा सोमवार को भी रहा। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह 12.30 बजे तक कोई फ्लाइट नहीं उतर सकी। वहीं, विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही तीन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। सुबह तीन उड़ानें विलंब से आईं। वहीं, देहरादून आने वाली तीन ट्रेनें भी लेट रहीं।


Spread the love
और पढ़े  Badrinath Highway: जीरो बैंड से मारवाड़ी तक हाईवे चौड़ीकरण की तैयारी, पेड़ों का कटान शुरू, जाम से मिलेगी राहत
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    हरिद्वार- निहंग विवाद पर बोले CM धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति, नहीं करने देंगे खिलवाड़

    Spread the love

    Spread the loveहरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की संस्कृति है कि जो इस देवभूमि…


    Spread the love