लालकुआँ: 2027 में बनेगी भाजपा की तीसरी बार सरकार।

लालकुआँ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र बाली आज अपने जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत लालकुआँ पहुंचे।जिला अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र में उनके पहले आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने दावा किया है कि 2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।
इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता में रविन्द्र बाली ने पत्रकारों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है, जिससे सरकार पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के जोर दिया जा रहा है उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकास और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

 

और पढ़े  कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…