इंतजार खत्म… पहलगाम पर्यटकों से गुलजार, महीनों की खामोशी के बाद लौटी मुस्कान, घाटी में फिर बहार

Spread the love

ई महीनों के बाद पहलगाम एक बार फिर चारों ओर से सजा-संवरा और जीवंत नजर आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटक घाटी की खूबसूरती का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में रौनक है, होटल गुलजार हैं और सड़कों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।

पर्यटकों का कहना है कि जब वे घर से निकले थे तो मन में यह आशंका थी कि शायद वे पहलगाम नहीं जाएंगे लेकिन यहां पहुंचकर उनका अनुभव पूरी तरह बदल गया। एक पर्यटक ने कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। पहलगाम की वादियां, मौसम और लोगों की मेहमाननवाजी दिल को छू जाती है।

 

कई जगहों पर पर्यटक हिंदी नगमों पर झूमते और नाचते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पहलगाम में लौटी यह रौनक एक बार फिर साबित कर रही है कि शांति और भरोसे के साथ यह वादी सैलानियों की पहली पसंद बनी रह सकती है। 

हालात बेहतर होने के साथ घाटी में बढ़ेंगे सैलानी : डॉ. फारूक
नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को पर्यटन को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि जैसे-जैसे हालात बेहतर होंगे, वैसे-वैसे घाटी में आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। अगर अच्छी बर्फबारी होती है तो और भी सैलानी आएंगे। बांग्लादेश में हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश एक अलग मुल्क है और वहां शांति बहाल होना बेहद जरूरी है। अल्लाह करे कि बांग्लादेश में अमन के साथ चुनाव कराए जाएं।

और पढ़े  म्यांमार में फिर भूकंप से हिली धरती, 3.5 की तीव्रता, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

    Spread the love

    Spread the loveकई दिनों से चल रही अटकलों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी और उसकी सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveझालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल…


    Spread the love